उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर रविवार शाम 7 बजे भीषण हादसा हुआ। चारधाम यात्रा पर निकले 30 श्रद्धालुओं से भरी बस डामटा के पास गहरी खाई में गिर गई। उत्तराखंड सरकार ने बताया कि 25 यात्रियों की मौत हो गई। तीन घायल हैं। दो यात्रियों की तलाश जारी है। सभी तीर्थयात्री मध्यप्रदेश के पन्ना के थे। इन्होंने हरिद्वार से मिनी बस किराये पर ली थी। डामटा के पास बस अनियंत्रित हो गई। दो-तीन पलटी में बस बिखर गई और घायल यहां-वहां गिर गए। ज्यादातर की मौत मौके पर ही हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। बचाव दल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग बचाव में जुट गए थे। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी हुई । रात 10 बजे तक तलाश जारी थी। मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत ने बताया कि दो लोग अभी लापता हैं।
नेशनल हाईवे पर डामटा के पास बस एक ऐसे स्थान से लुढ़की, जो आसपास से नजर नहीं आता है। इस वजह से किसी ने कुछ नहीं देखा। घायल यात्रियों की चीख-पुकार सुनने वाला भी कोई नहीं था। करीब आधे घंटे बाद एक वाहन में बैठे यात्रियों की नजर दुर्घटना वाली जगह पर पड़ी। यात्रियों ने गाड़ी रुकवाई।
जब सड़क से नीचे देखा तो हादसे का पता चला। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। स्थानीय लोगों ने शवों को समेटना शुरू किया। सिर्फ 5 लोग ऐसे थे, जिनकी सांसें चल रही थीं। रात 10 बजे तक 17 शव सड़क तक पहुंचाए जा सके थे। बाकी शव खाई में ही पड़े थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कंट्रोल रूम पहुंचे। रात तक राहतकार्यों को मॉनिटर करते रहे।
ओर आपको बता दें कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना से संबंधित राहत अभियान का जायजा लेने देहरादून के लिए रवाना हो गए है।
#Uttarakhand #UttarKashi #MadhyaPradesh
Follow Us