Total Count

Subscribe Us

नही रहे चिपको आंदोलन’ के महानायक, महान पर्यावरणविद् और पद्म विभूषण से सम्मानित, आदरणीय श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी!| पढ़े पूरी खबर | Chipko Andolan's , great environmentalist and honored with Padma Vibhushan, respected Mr. Sunderlal Bahuguna ji died |read full news



‘चिपको आंदोलन’ के महानायक, महान पर्यावरणविद् और पद्म विभूषण से सम्मानित, आदरणीय श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी का निधन हो गया है।  उन्होंने उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण को एक नई दिशा प्रदान की थी। उनके जनहित कार्यों को समस्त देशवासी सदैव स्मरण रखेंगे। ‘चिपको आंदोलन’ के कारण वह विश्वभर में 'वृक्षमित्र' के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने पेड़ों को काटने का जमकर विरोध करने के साथ-साथ, वृक्ष लगाने की मुहिम को भी संरक्षण दिया। श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी उत्तराखंड के जंगल, मिट्टी, पानी और बयार को जीवन का आधार मानते थे। 


   पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें  1986 में जमनालाल बजाज पुरस्कार और 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के मैदान में श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी के कार्यों को इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।